Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

25 सितम्बर को मनाया जायेगा ‘’गरीब कल्याण दिवस”

ब्यूरो 14-09-2021
IMG-20210914-WA0019

गाजीपुर। शासन स्तर से जनपद में 25 सितम्बर 2021 को ‘‘गरीब कल्याण दिवस‘‘ के रूप में मनाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। जिस क्रम मे 13.09.2021 को सायंकाल राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  कार्यक्रम संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों संग बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि जनपद के समस्त विकास खण्डो में गरीबो के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जन सामान्य को उपलब्ध कराने एवं गरीबो के कल्याण हेतु संचालित कार्यक्रमो का आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया जिससे किसी भी  गरीब व्यक्ति  जो पात्र हो वह सरकार की लाभकारी योजनाओ से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा समस्त विकास खण्डो में आरोग्य मेला का आयोजन किया जायेगा जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण,आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा कोविड टीकाकरण किया जायेगा तथा अग्रणी जिला प्रबन्ध द्वारा सभी प्रकार के ऋण वितरण शिविर का आयोजन सभी विकास खण्डो में किया जायेगा। पात्र लाभार्थियेां को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, पेयजल तथा उज्ज्वला-2 योजना के अन्तर्गत गैसे कनेक्शन तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाले अन्य कल्याणकारी योजनाओ का आयोजन कर लाभान्वित किया जायेगा। गॉव की साफ-सफाई तथा सेनेटाईजेशन की पर्याप्त व्यवस्था जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सुनिश्तिच की जायेगी। विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेशन के पात्रो को कैम्प के माध्यम से आयोजन कर लाभ दिया जायेगा। उन्होने खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारो को राशन कार्ड तथा खाद्य समाग्री का वितरण एंव गरीब बालिकाओ के विवाह  हेतु संचालित योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवारो को दिये जाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक डी आर डी ए बाल गोविन्द शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: कृषि विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Next: कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.