Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गेट मैन को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 23-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210823-WA0014~2

गाजीपुर। वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर संभावित दुर्घटना को रोकने वाले समपार संख्या 37AC के गेट मैन प्रभात गौतम को आज अपने कार्यालय में बुलाकर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा ने भी कर्मचारी का हौसला बढ़ाया।

ज्ञातव्य हो की माधोसिंह – ज्ञानपुर रोड रेल खण्ड पर स्थित समपार सं० 37 AC पर गेट मैन के पद पर तैनात प्रभात गौतम ने 19.08.2021 को प्रातः 06.08 बजे स्टेशन मास्टर ज्ञानपुर को सूचित किया कि माधोसिंह – ज्ञानपुर के मध्य ( अप लाइन) KM 262/7-8 पर ट्रैक के बीच की मिट्टी धंस गयी है और इसपर रेल संचलन असुरक्षित है। इनकी सूचना पर अप लाइन से आने वाली गाड़ियों को तत्काल रोक दिया गया। इस प्रकार माधोसिंह- ज्ञानपुर रेल खण्ड में संभावित असुरक्षित स्थिति को समय से भाँप कर संरक्षा सुनिश्चित की जा सकी , जिसके लिए इनका योगदान प्रशंसनीय जो श्री गौतम की कर्त्तव्यनिष्ठा तथा सेवा भावना का द्योतक है। उक्त कार्य हेतु प्रभात गौतम को पुरस्कृत किये जाने पर वाराणसी मंडल के कमर्चारियों एवं अधिकारीयों ने बधाई दी है।

Post navigation

Previous: आनलाईन आवेदन 25 अगस्त तक
Next: झाड़ी में मिला मृत नवजात, मचा हड़कम्प

संबंधित खबरें

IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260820-WA0122
  • खबर ⁄ समाचार

स्कूल वाहनों पर चला विशेष अभियान, 24 का चालान और चार वाहन सीज

संतोष शर्मा 20-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.