Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

31 जुलाई 2024 को उच्च शिक्षा निदेशालय पर धरना में भाग लेने के लिए पी.जी. कॉलेज के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे: महामंत्री

विशेष संवाददाता 30-07-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240729-wa02287192954898597176823.jpg

गाजीपुर। पी.जी. कॉलेज शिक्षक संघ के महामंत्री एवं मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उ.प्र. विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ द्वारा 31 जुलाई 2024 को उच्च शिक्षा निदेशालय पर आयोजित धरना के कारण शिक्षकों हेतु सामूहिक अवकाश के संबंध में प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को  पत्र सौंपा गया है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री (वरिष्ठ) एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. राव तथा महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राम दुलारे व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
उ.प्र. विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUPUCTA) के आह्वान पर शिक्षकों से संबंधित विभिन्न लंबित माँगों को पूरा करने के लिए 26 सूत्रीय माँग-पत्र के साथ यह धरना प्रयागराज में  31 जुलाई 2024 को 11 बजे से उच्च शिक्षा निदेशालय पर आयोजित है।
शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों से निवेदन किया है कि वे धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और निर्धारित तिथि और समय पर पहुँचकर माँग के पक्ष में मजबूत आवाज बनें।
शिक्षा सेवा के प्रति समर्पित शिक्षकों की माँगों को लंबे समय से अनदेखा किया जाता रहा है परिणामस्वरूप शिक्षक संघर्ष के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं।

Post navigation

Previous: पीड़ित बेटी के परिवार से मिले यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत 11 हजार की आर्थिक मद्दद की
Next: एनबीडब्लू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.