Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर डीएम ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान

ब्यूरो 08-05-2025
IMG-20250508-WA0000.jpg


गाजीपुर। नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए आज विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने न केवल शिविर का उद्घाटन किया बल्कि स्वयं रक्त देकर उपस्थित लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान एक ‘महादान’ है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उनके इस कदम की वहां मौजूद सभी लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाजीपुर के तत्वावधान में किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील पांडे, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नीरज पांडे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. के.के. सिंह, आईएमएस के प्रेसिडेंट डॉ बावन दास और रेड क्रॉस सोसाइटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल की प्रशंसा की और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया।

Post navigation

Previous: जर्जर गंगा सेतु बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
Next: गाजीपुर में सड़कों पर पाक झंडे रौंदे, जिहादियों को आर्य समाज का कड़ा संदेश

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.