Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुरः सपा द्वारा आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प

विशेष संवाददाता 28-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
477 (2)

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) चर्चा कार्यक्रम जिले की सभी सात विधानसभाओं में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनकी विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जखनिया विधानसभा के गोरारी गांव में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब के सम्मान और उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने समाजवादी सरकार की पूर्व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेरोजगारों, नौजवानों और छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे। यादव ने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी गरीबों, किसानों और मजलूमों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। इस कार्यक्रम में त्रिवेणी राम, रामबचन यादव, जय हिंद यादव, तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। करंडा ब्लॉक के सबुआ ग्रामसभा की दलित बस्ती में भी पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने मौजूदा सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीयत गरीब, शोषित और वंचित वर्ग का अपमान करने की है। उन्होंने गृहमंत्री द्वारा संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान किए जाने का मुद्दा भी उठाया। अहमद ने कहा कि पिछड़े, दलित और शोषित वर्ग के लोग अब सरकार बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, ताकि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामधारी यादव, जगत मोहन बिंद, सेक्टर प्रभारी खुर्रम अली, जिला सचिव राजेश यादव, सदानंद कन्नौजिया, बलिराम यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

 

Post navigation

Previous: जमानियाः अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी
Next: गाजीपुर: गोकशी गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.