Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गाजीपुर: गोकशी गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 28-01-2025
744

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध गोकशी में संलिप्त एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस गिरोह में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। गिरोह के सरगना की पहचान मेराज कुरैशी के रूप में हुई है, जबकि अन्य महिला सदस्यों के नाम शिवा परवीन, शहनाज बानो, नजमा खातून और संजीदा परवीन बताए गए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह रात के अंधेरे में चोरी-छिपे गायों को लाता और उनका अवैध कटान करता था। गिरोह की महिला सदस्य गोमांस को पॉलिथीन में पैक कर अलग-अलग ग्राहकों को बेचती थीं। कटान के बाद बचे हुए मलबे को बोरियों में भरकर नदी और नालों में फेंका जाता था, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। मुखबिर की सूचना पर फरवरी 2024 में पुलिस ने गिरोह पर छापेमारी की थी, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से गोमांस, कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे लोहे की बाकी, चाकू, कुल्हाड़ी और लकड़ी के टुकड़े बरामद किए। गिरोह का मुख्य आरोपी मेराज कुरैशी को 14 फरवरी 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने मामले की गहन समीक्षा की और जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post navigation

Previous: गाजीपुरः सपा द्वारा आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प
Next: सैदपुर: डंपर से टकराकर ऑटो सवार दो की मौत, एक घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.