Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सैदपुर: डंपर से टकराकर ऑटो सवार दो की मौत, एक घायल

विशेष संवाददाता 28-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
74 (9)

सैदपुर। मंगलवार को औड़िहार में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक ऑटो खड़े डंपर से टकरा गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सैदपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। बगल से पास लेते समय एक वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल व्यक्तियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

मृतक:

अनिल यादव (उम्र 38 वर्ष), निवासी पक्का इनार, औड़िहार।
मूलचंद सोनकर (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी कैथी, जनपद वाराणसी।

घायल:
लालबहादुर (उम्र 37 वर्ष)।

घायलों में गंभीर रूप से घायल लालबहादुर को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने हाईवे पर खड़े वाहनों की निगरानी बढ़ाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: गोकशी गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Next: गाजीपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.