Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

गाजीपुर: शादी अनुदान योजना पुनः संचालित

विशेष संवाददाता 22-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर।  जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने जानकारी दी है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह हेतु शादी अनुदान योजना को पुनः संचालित किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक पात्र व्यक्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (आवेदक एवं पुत्री दोनों का)
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की प्रति
  • शादी का कार्ड या प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • आवेदन के दौरान आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य होगा।
  • गरीबी रेखा के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय ₹56,460 और ग्रामीण क्षेत्र में ₹46,080 तक होनी चाहिए।
  • योजना में विधवा एवं दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदन केवल विवाह की तिथि से 90 दिन पूर्व या 90 दिन बाद तक ही स्वीकार्य होंगे।
  • विवाह के समय पुत्री की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • एक परिवार में अधिकतम दो पुत्रियों के लिए ही अनुदान स्वीकृत किया जाएगा।
  • आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले संशोधन किया जा सकता है, लेकिन फाइनल सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा।

योजना पूरी तरह से निशुल्क है, और पात्र व्यक्तियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की जाती है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: कोषागार से समस्त भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से
Next: गाजीपुर: जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निषेधाज्ञा लागू की

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.