Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गोड़सरा गांव का लाल सेना में बना लेफ्टिनेंट‚ हर्ष

विशेष संवाददाता 12-12-2021
323

गहमर। ग़ाज़ीपुर जिले के गांव गोड़सरा निवासी शहाबुद्दीन खां ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया है। शहाबुद्दीन खां के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों व गांव के लोगों ने खुशी जताई है।

शहाबुद्दीन खां के दादा स्व. अलियार खां रेलवे में थे और पिता एजाज अहमद खां सेना के ‘जेसीओ’ पद से रिटायर्ड हैं और अब अपने बेटे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर गौरव महसूस कर रहे हैं। शहाबुद्दीन खां की सफलता पर उनके पैतृक गांव गोड़सरा और दिलदारनगर, खजूरी मोड़ स्थित अस्थायी मकान में भी खुशी का माहौल है। रिटायर्ड फौजी पिता का कहना है कि देश और समाज सेवा का जज्बा मेरे बच्चे में बचपन से ही था। शहाबुद्दीन खां ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिलदारनगर स्तिथ ‘एसकेबीएम’ इंटर कॉलेज से पूरा किया। इसके बाद वो अपने कड़ी मेहनत के बदौलत सेना में भर्ती हुए। सेना में भर्ती होने के तत्पश्चात उन्होंने सर्विस एंट्री ‘पीसीएसएल’ के अंतर्गत ‘यूपीएससी’ की परीक्षा पास कर सेना में कमीशन लेफ्टिनेंट बने है। सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए, सभी 387 अधिकारीयों को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में मेजर जनरल आलोक जोशी और राष्ट्रपति के हाथों शनिवार को शपत दिलाई गई।

उसके बाद शहाबुद्दीन खां को लेफ्टिनेंट के पद पर पहली पोस्टिंग असम राज्य के डिब्रूगढ़ में दे दी गई है। गौरतलब हो कि गोड़सरा एक शिक्षित गांव है, यहां के ज्येदातर लोग रेलवे और सेना में है। रेलवे में सबसे आला दर्जे के पोस्ट पर खान बहादुर मंसूर अली और सेना में भू-बैज्ञानिक अहतेसाम खां के बड़े बेटे इफ्तिखार खां कर्नल रहे है। शहाबुद्दीन खां के लेफ्टिनेंट बनने पर बदरुद्दीन मेमोरियल फाउंडेशन, गोड़सरा के प्रबंध निदेशक मुहम्मद शहाबुद्दीन उर्फ शहाब खां, ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम खां, ससुर अतीक अहमद खां, अबरार खां, गुलाम मजहर खां, मास्टर अबूजर खां, चेयरमैन अविनाश जायसवाल, नौशाद खां, तौक़ीर खां, जफर खां, साजिद उर्फ सज्जन खां, प्रोफेसर बदरुद्दीन खां, हेशामुद्दीन खां, जितेंद्र राम सहित सभी स्वजनों व ग्रामीणों ने बधाई दी है।

Post navigation

Previous: किया गया कार्ड धारकों को खाद्यान का वितरण
Next: गरीबों को किया गया कंबल का वितरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.