Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

श्रमिको को इजराइल जाने के लिए सरकार ने जारी किया गाइडलाइन

विशेष संवाददाता 26-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी(प्र0) ने बताया है कि इजराइल देश में निर्माण श्रमिको को रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया में भारत सरकार एवं इजराइल सरकार के मध्य हुए अनुबन्ध के अन्तर्गत एन०एस०डी०सी० क्रियान्वयन संस्था नामित है। एन०एस०डी०सी० द्वारा पी०आई०बी०ए० के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निम्नवत कैटगरी के निर्माण श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने की कार्यवाही की जानी है- फ्रेम वर्क/शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेन्डिंग, सिरेमिक टाइल, एवं प्लास्टरिंग है। प्रमुख अर्हता- उम्र सीमा 25 से 45 वर्ष, कम से कम 03 वर्ष की वैधता का पासपोर्ट, संबंधित ट्रेड में कम से कम 03 क का कार्य अनुभव, पूर्व में इजराइल में कार्य न किया हो, इत्यादि । अन्य संबंधित शर्ते एवं अर्हताएं सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर उल्लिखित है। इस हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक निर्माण श्रमिकों को सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में जाकर इजराइल हेतु पंजीकरण कराना है। इजराइल सरकार की संस्था पी०आई०बी०ए० द्वारा निर्माण श्रमिकों के चयन हेतु प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव की कार्यवाही से पूर्व पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के मूल्यांकन संबंधी प्री-स्क्रीनिंग की कार्यवाही जनपद के नोडल आई0टी0आई0 के प्रधानाचार्य एवं सेवायोजन कार्यालय के जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा की जाएगी। प्री-स्क्रीनिंग की कार्यवाही इजराइल के श्रमिकों को भेजने हेतु चयन कार्यवाही की प्रथम चरण की प्रक्रिया है। इसके उपरान्त प्री-स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण श्रमिको का आर0पी0एल0 कराया जायेगा आर0पी0एल0 प्रमाण-पत्र प्राप्त श्रमिकों के चयन हेतु इजराइल की संस्था पी०आई०बी०ए० द्वारा प्रोफेश्नल टेस्ट लिया जायेगा। इस टेस्ट में उत्तीर्ण श्रमिकों के पुलिस वेरीफिकेशन एवं मेडिकल की कार्यवाही की जाएगी। प्री स्क्रीनिंग /आर0पी0एल0 की कार्यवाही किसी भी प्रकार से श्रमिकों के इजराइल भर्ती हेतु चयन होने की है एपीआईसीए द्वारा चयन की कार्यवाही का एक चरण है। आईटीआई एवं संयोजन कार्यालय द्वारा इजराइल की संस्था पी०आई०बी०ए० को चयन की कार्यवाही हेतु संबंधित ट्रेड के निर्माण श्रमिक उपलब्ध कराना है। अंतिम रूप् से चयनित अभ्यर्थियों को इजराइल भेजे जाने का कार्य एन०एस०डी०सी० व पी०आई०बी०ए० द्वारा किया जाना है। उपरोक्त ट्रेड से संबंधित जनपद के निर्माण श्रमिकों हेतु रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा प्रारम्भ हो गयी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जनपद के जिला सेवायोजन कार्यालय से अथवा कॉल सेन्टर नम्बर-155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Post navigation

Previous: पुराने भूमि विवाद में पहुंची डीएम आर्यका अखौरी उखाड़े गए पत्थर को पत्थर गाड़ने और दीवार तोड़ने का दिए आदेश
Next: मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी करते हुए 16 लोग रंगे हाथ धराए

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.