Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पीजी कालेज की छात्रा रचना तिवारी व रितिका गुप्ता को राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल

विशेष संवाददाता 23-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240923-wa02128052146840616316439.jpg

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 22 सितम्बर 2024 को आयोजित 28 वें दीक्षांत समरोह में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी ), पी० जी० कॉलेज, गाज़ीपुर की बीसीए की छात्रा रितिका गुप्ता एवं बीबीए की की छात्रा रचना तिवारी को महामहिम आनंदी बेन पटेल, राज्यपाल, उ०प्र० के द्वारा गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। बीसीए की छात्रा रितिका गुप्ता ने 84.11 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में टॉप कर यह कीर्तिमान रच पुरे जनपद का नाम तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रौशन किया है| साथ ही बीबीए की छात्रा रचना तिवारी ने 81.12 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में टॉप कर यह कीर्तिमान बनाया है| वर्तमान में रचना तिवारी इसी संस्थान की एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं| संस्थान के सचिव/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ०प्र० ने अपनी दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर अति प्रसन्नता जाहिर की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की| उन्होंने तकनीकी शिक्षा को और अत्याधुनिक, उत्कृष्ट और गुणवत्ता पूर्ण बनाने और इस प्रकार के होनहार युवा प्रदान करने के लिए हर प्रयास और सुविधाओं से संस्थान को पूर्ण करने का आश्वाशन दिया| प्रबधंक महोदय का इस डिजिटल इण्डिया मिशन के तहत मुख्य उदेश्य है युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण और रोजगार परक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर जनपद को आगे बढ़ाना है| सहायक निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाइयाँ प्रदान की| इसके साथ ही इन छात्राओं के गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने पर संस्थान प्रबंधन, प्रशासन, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भी अपार हर्ष जाहिर किया है।

Post navigation

Previous: श्रम कानून के बदलाव के विरोध में मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन ने मनाया काला दिवस
Next: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से किसान की हुई मौत

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.