Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सपा कार्यालय में हुआ भव्य समारोह

विशेष संवाददाता 12-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
477 (7)

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में संत शिरोमणि कवि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने संत रविदास को आधुनिक चेतना का अग्रदूत बताते हुए कहा कि आज जब जातिवाद और धार्मिक उन्माद चरम पर है, ऐसे समय में संत रविदास के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर समरस समाज की स्थापना का संदेश दिया और आज हमें भी उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में कार्य करना चाहिए। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि संत रविदास पहले ऐसे संत थे जिन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि संत रविदास का मानना था कि राम और रहीम एक हैं और वेद और कुरान को समान सम्मान मिलना चाहिए। उनके विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि “मंदिर मस्जिद एक हैं, इनमें अंतर नाहीं, रैदास राम-रहीम का, झगड़ा कोउ नाहीं।” उन्होंने कहा कि रविदास जी ने मंदिर और मस्जिद को एक समान धर्मस्थल बताया और हिंदू-मुसलमानों को आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने कहा कि संत रविदास वर्ण और जाति व्यवस्था के घोर विरोधी थे। उन्होंने जाति-पाति, छुआछूत और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि व्यक्ति की पहचान उसकी जाति से नहीं बल्कि उसके कर्म, वाणी और चरित्र से होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में देश को संत रविदास जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है, जो जातिवाद और धार्मिक कट्टरता को समाप्त कर सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत कर सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस अवसर पर अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामदरस यादव, ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र प्रताप यादव, सदानंद यादव, शिवशंकर यादव, शिखा सिंह, जितेंद्र भारती, लल्लन राम, परमशीला यादव, पूजा गौतम, आनंद शंकर यादव, वंश बहादुर कुशवाहा, चंद्रेश्वर यादव (पप्पू यादव), राहुल सिंह, कृष्णा यादव, पवन यादव, संदीप यादव, पंकज यादव, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन जिला कार्यसमिति के सदस्य डॉ. समीर सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चांड़ीपुर में पी.डी.ए. चौपाल का आयोजन, सदर विधायक समेत कई नेता रहे मौजूद
Next: दिलदारनगर: कटार देवी मंदिर के पास नहर में बाइक सहित युवक का शव मिलने से सनसनी

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.