Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

दिलदारनगर: कटार देवी मंदिर के पास नहर में बाइक सहित युवक का शव मिलने से सनसनी

विशेष संवाददाता 12-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
652

दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित कटार देवी मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे रजवाहा नहर में बाइक सहित एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान
सुबह के समय ग्रामीणों ने जब नहर में बाइक सहित एक युवक का शव पड़ा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान 28 वर्षीय इजहार अंसारी पुत्र जब्बार अंसारी, निवासी बघरी, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई। पुलिस को युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सकी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही रोने-बिलखने लगे। मामले की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह दुर्घटना है या फिर कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि परिजनों से पूछताछ कर युवक के नहर तक पहुंचने और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post navigation

Previous: संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सपा कार्यालय में हुआ भव्य समारोह
Next: मेदनीपुर गांव में आग से पांच झोपड़ियां जलकर राख

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.