Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

मेदनीपुर गांव में आग से पांच झोपड़ियां जलकर राख

विशेष संवाददाता 12-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1 (7)

जमानिया। तहसील क्षेत्र के मेदनीपुर गांव स्थित डोम बस्ती में बुधवार तड़के अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में तीन लोगों की पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, जिनमें रखा घरेलू सामान और 13 हजार रुपये की नगदी भी नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इस घटना में पीड़ित परिवारों को लगभग ढाई लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राजस्व अधिकारियों से जल्द सरकारी सहायता की मांग की। इस अगलगी के कारण सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग, पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा सारा सामान राख हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक, डोम बस्ती के लोग अपने परिवार समेत झोपड़ियों में सो रहे थे। इसी दौरान नेपाली डोम की झोपड़ी से धुएं का गुबार उठता देखा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के लिए लोग किसी तरह भागकर बाहर निकले। इस आगजनी में नंदलाल डोम की दो झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं, जिनमें कूलर, पंखा, साइकिल, खाद्यान्न, महत्वपूर्ण कागजात और मोबाइल थे। सुरेंद्र डोम की दो झोपड़ियों में टीवी, मोबाइल, 13 हजार रुपये नगद, खाद्यान्न और कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं, नेपाली डोम की एक झोपड़ी में रखा कपड़ा और खाद्यान्न भी नष्ट हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Post navigation

Previous: दिलदारनगर: कटार देवी मंदिर के पास नहर में बाइक सहित युवक का शव मिलने से सनसनी
Next: समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.