Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

रामनरायनपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

विशेष संवाददाता 22-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
013

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम रामनरायनपुर में शनिवार को श्याम बिहारी पाण्डेय-राममूर्ति सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में चंदौली की टीम ने नोनार को हराकर पहला मुकाबला अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन देखने लायक था। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के हर रोमांचक पल का आनंद लिया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। जब खिलाड़ी अपनी टीम के लिए पूरी तन्मयता से खेलता है तो उसमें अनुशासन, धैर्य और जीतने की ललक विकसित होती है। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल के अभिन्न अंग हैं। हार से खिलाड़ी का मनोबल कमजोर नहीं होना चाहिए, बल्कि यह उसे आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए ताकि स्वस्थ और सकारात्मक समाज का निर्माण हो सके।

प्रतियोगिता में क्षेत्रीय गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह सत्या, राधेश्याम सिंह, अरुण कुमार सिंह, विनय सिंह, अखिलेश राजभर, पवन सिंह, मोहित, भोला, ओम, मुकेश, गोलू, खिचडू समेत कई गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गाजीपुर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Next: अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026 0
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025 0
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.