Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

प्रशासनिक पद पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी देखेगें ओपीडी

ब्यूरो 23-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सभी जनपदों में प्रशासनिक पद पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जैसे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) के द्वारा ओपीडी सेवा दिए जाने के संबंध में पत्र जारी कर सूचित किया गया है। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य द्वारा जनपद में कार्यरत सभी एसीएमओ को सप्ताह में तीन दिन दो घंटे ओपीडी सेवा दिए जाने के संबंध में आदेश जारी किया है जिसे सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से ओपीडी सेवा चालू करना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं जिला महिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन एनीथीसिया के लिए अपनी सेवा देंगे । उन्होने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार जो बाल रोग विशेषज्ञ भी हैं जिला चिकित्सालय में अपनी सेवा तीन दिन देंगे, डॉ मनोज कुमार सिंह सप्ताह में तीन दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अन्धउ, डॉ डीपी सिन्हा, नेत्र रोग विशेषज्ञ सप्ताह में दो दिन जिला चिकित्सालय में ओपीडी के साथ एक दिन मोतियाबिंद का ऑपरेशन, डॉ प्रगति कुमार पुलिस लाइन में सप्ताह में तीन दिन ओपीडी सेवा, डॉ एस डी वर्मा जो हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं वह सप्ताह में तीन दिन ओपीडी ट्रामा सेंटर गोरा बाजार, डॉ के के वर्मा नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना सप्ताह में तीन दिन ओपीडी सेवा देंगे। यह सभी अधिकारी ओपीडी में दो-दो घंटे अपने सेवा देंगे, इसके बाद वह अपने विभागीय कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर सभी चिकित्सा अधिकारी अपने विभागीय कार्यों को करते हुए अपने सुविधानुसार सप्ताह में तीन दिन आमजन के लिए ओपीडी सेवा देकर आमजन के करीब होने का प्रयास करेंगे। साथ ही साथ जिस रोग के स्पेशलिस्ट हैं उससे संबंधित मरीजों को देखेंगे।

Post navigation

Previous: कुपोषित बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं में होगा सूखा राशन का वितरण
Next: स्नातक व परास्नातक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित,28 जून से शुरू होगा नोड्यूज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.