Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

काली पट्टी बांध कर स्वास्थकर्मीयों ने जताया विरोध

ब्यूरो 25-05-2021
IMG-20210525-WA0015

जमानियां। स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी के नेतृत्व में बांह पर काला फीता बांधकर कार्य विरोध जताया और सरकार के उस आदेश की प्रति जिसमें फील्ड के कर्मचारियों और अस्पताल के कर्मचारियों को 25 प्रतिशत की प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है को जला कर विरोध जताया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ने कहा कि कोरोना वार्ड की सुरक्षा पर्याप्त है किन्तु फील्ड व अस्पताल में कार्य करने वाले पूरी तरह से असुरक्षित है। यही कारण है कि कि सभी कर्मचारियों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दिए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने इस आदेश का काला आदेश बताते हुए इसे वापस लेते हुए सभी कर्मचारियों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने का आदेश पारित करने को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने चेताया कि यदि राज्य कर्मचारियों की मांग को नहीं माना जाता है तो कर्मचारियों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आदेश के प्रति को जलाया और जमकर नारे बाजी की। जिसके बाद सभी कर्मचारी अपने काम पर लौट गये और परे दिन बांह पर काली पट्टी बांधे रखा। इस अवसर पर डॉ अमित चौरसिया‚ डॉ अलीना अंसारी सुल्तान आलम सिद्दीकी‚ श्रीकांत पाण्डेय‚ सव्यसांची पाण्डेय‚ जितेन्द्र नाथ शुक्ला‚ सोनू शर्मा‚ आशिफ जमाल‚ एकलाख‚ सतीश कुशवाहा‚ गौतम प्रसाद‚ मुन्नी देवी‚ पुष्पा‚ सरिता देवी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान व सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Next: कोरोना प्रभावित बच्चों की सूचना 1098 या 181 पर दें

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.