Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एक तिरंगा व हेलमेट देकर हेलमेट मैन ने किया मिशाल कायम

ब्यूरो 15-08-2021
IMG-20210815-WA0024

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आने वाले कृष्ण द्वार पर अपने मित्र के दुर्घटना स्थल से हेलमेट मैन के नाम प्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार ने बिना हेलमेट चलने वाले बाईक चालक को एक तिरंगा व हेलमेट देकर मिशाल कायम किया।

हेलमेट मैन ने कहा इसी जगह पर आज से 7 साल पहले मेरे मित्र की सड़क दुर्घटना में हेलमेट नहीं लगाने की वजह से मृत्यु हो गई थी। इसलिए आपको अपना मित्र समझकर हेलमेट दे रहा हूं ताकि आप सुरक्षित रह सकें। दुनिया के लिए मेरा मित्र मर चुका है लेकिन हमारे लिए आज भी वह जिंदा है। आज हम सबके बीच नहीं है लेकिन फिर भी उसके दुर्घटना वाले स्थान पर इतना सुंदर भव्य कृष्ण द्वार बन रहा है इसे कोई और नहीं बल्कि खुद मेरा मित्र कृष्ण बनवा रहा है। देश के हर नागरिक तक हेलमेट का महत्व बताने के लिए करोड़ों लोगों को अपने मिशन का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
हेलमेट मैन ने एक वेबसाइट helmetmanindia.com के नाम से शुरुआत की है.
जहां BIS स्टैंडर्ड के हेलमेट लिस्टेड होंगे जिसको भारत सरकार ने कंपनियों को हेलमेट मैनुफैक्चरिंग करने का लाइसेंस दिया है. यह सभी कंपनियां तय मानक अनुसार ओरिजिनल हेलमेट बनाती हैं.
जिसे कोई भी ऑर्डर देकर अपने घर मगा सकता है और उसके साथ में 5 लाख का दुर्घटना बीमा निशुल्क मिलेगा वह भी 75 साल के लिए इसको सड़क सुरक्षा का टीका भी कह सकते हैं। जिसका प्रतिवर्ष प्रीमियम हेलमेट मैन खुद दे रहे हैं। इसका एक और बेनिफिट है जिस परिवार में दुर्घटना होगी अनाथ बच्चों की ग्रेजुएशन तक शिक्षा निशुल्क रहेगी। ताकि आर्थिक समस्या के कारण किसी बच्चे की शिक्षा अधूरी ना रहे।
हेलमेट मैन की सोच है हमारा भारत सड़क दुर्घटना मुक्त तभी बनेगा जब पूरा देश सौ प्रतिशत साक्षर होगा। पिछले 7 वर्ष में अब तक 22 राज्य में 49 हजार हेलमेट बांटकर 7 लाख बच्चों तक निशुल्क पुस्तक पहुंचा चुके है। उक्त मौके पर शुभम सिंह, गौरव सिंह, मुकुंद सिंह, अमित सिंह, राणा, साकिब, करीमुद्दीन, मोहम्मद जमील, राघवेंद्र कुमार, अभिषेक, राहुल, राघव झा आदि लोग मौजूद रहे।

स्वतन्त्रता का दिवस की हार्दिक शुभकामना

Post navigation

Previous: गंगा व कर्मनाशा में घटाव जारी
Next: विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूर्व मंत्री ने किया रुद्राभिषेक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.