Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

विशेष संवाददाता 14-09-2024
IMG-20240914-WA0163.jpg

जमानियां । स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में आज दिनाँक 14.09.2024 को महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशानुसार हिंदी दिवस का आयोजन महाविद्यालय के हिंदी विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृतकार्य आचार्य मदन गोपाल सिन्हा रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस एन सिंह ने की। उक्त कार्यक्रम हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के मार्गदर्शन में हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए डॉ मदन गोपाल सिन्हा ने अपने वक्तव्य में हिंदी की महत्ता तथा आवश्यकता एवं इसके संवैधानिक स्थिति पर चर्चा की। संवैधानिक स्तर पर हिंदी भाषा के  महत्व को बताया। हिंदी भाषा की राजभाषा के घोषणा को लेकर आज तक के हिंदी भाषा के क्षेत्र में हुए कार्यो तथा स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने वक्तव्य में  हिंदी को राष्ट्रस्तर पर ले जाने की आवश्यकता को लेकर अपना उद्बोधन दिया। उन्होनें कहा की हिंदी हमारी अखण्डता को बनायें रखने का कार्य करती है। हिंदी भाषा के कारण ही आज हम भारतवासी अनेकता से एकता के सूत्र में बधे हुए है। वहीं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ संजय कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी की स्थिति बहुत मजबूत है बशर्ते हमें सामूहिक प्रयास से हिंदी भाषा को  रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है। सहायक आचार्य अभिषेक तिवारी ने अपने वक्तव्य में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नही अपितु देश का गौरव है, राजभाषा अथवा राष्ट्रभाषा से कहीं ऊपर है हिंदी का स्थान। हमें अपनी भाषा के प्रति अपने दायित्वों को समझना होगा अन्यथा आने वाले वक्त में हम कमजोर साबित होंगे।

वहीं कैप्टन डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ लालचंद पाल, बिपिन कुमार ने अपनी अपनी बात रखी। अंगद तिवारी ने अपनी  बात रखते हुए कहा कि हिंदी की महत्ता आज की पीढ़ी को समझने की अधिक आवश्यकता है क्योंकि जिस हिसाब से आज का परिवेश पश्चिमी सभ्यता की ओर अग्रसर है, आने वाला समय हिंदी को कठिनाई में डाल सकता है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्रा कु0 रिया शर्मा ने हिंदी दिवस पर हिंदी की महत्ता के संदर्भ को बताया। उन्होनें कहा कि इस संदर्भ में हम युवाओं को आगे-आने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परास्नातक की छात्रा कु0 श्रेया ने कहा कि अगर हमे स्वराज्य के लिए जीना है। तो हमे हिंदी के लिए जीना होगा। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. एस एन सिंह ने कहा कि हिंदी हमारे जीवन का आधार जो हमारे व्यक्तित्व तथा राष्ट्रीयता की परिचायक है लेकिन हमें हिंदी के साथ साथ अन्य भाषाओं को सीखना चाहिए। कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, अरमान , आशीष, नीतू, सुमन सहित समस्त छात्रगण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अभिषेक तिवारी ने किया।

Post navigation

Previous: हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति व परंपरा का एक हिस्सा है : प्रतिनिधि मन्नू सिंह
Next: आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली पुलिस सतर्क, लोगों से कि आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.