Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बोर्ड की बैठक में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय

ब्यूरो 29-12-2021
4547

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) के वर्तमान दरों में 50% की कमी एवं गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर 12 गुना से घटाकर 6 गुना करने का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

निर्णय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2011-12 में तत्कालीन बसपा सरकार के कार्यकाल में नगर की जनता पर स्वकर का भारी बोझ का नियम बनाकर लाद दिया गया था। जिससे नगर की जनता काफी उद्वेलित व मर्माहत थी। स्वकर की दरों में 50% की कमी करने की मांग लगातार शासन-प्रशासन से की जा रही थी। इस विषय पर बोर्ड की बैठकों में प्रस्ताव पास कर कम करने की मांग की गयी थी। स्वकर के रेट अत्यधिक होने के कारण कई वर्षों से अधिकांश लोगों ने टैक्स नहीं जमा किए थे जिससे नगर पालिका के राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही थी। इसके अतिरिक्त अन्य जगहों की नगर पालिकाओं की तुलना में गाजीपुर में स्वकर की दरें काफी अधिक थी। बोर्ड की बैठक में स्वकर की प्रचलित दरों में 50% कम करने व गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर लागू 12 गुना को घटाकर 6 गुना करने का सर्वसम्मति प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 12-13 से लागू स्वकर की जमा की गयी धनराशि का भी समायोजन आगामी वर्षों में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व फैसले से नगर की जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी है और लोग इसके लिए पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल सहित सभी सभासदों को धन्यवाद देकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

बैठक में अधिशासी अधिकारी श्री लालचन्द सरोज एवं सभासदगण सर्वश्री निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, समरेन्द्रनाथ सिंह, अमरनाथ दुबे, कुंवरबहादुर सिंह, अनिल वर्मा, वन्दना मौर्या, सारिका राय, संजय कटियार, सोमेश मोहन राय, कमलेश श्रीवास्तव, अनिता देवी, इशरत जहां, शफकतुल्लाह, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, संतोषी देवी, परवेज अहमद, धीरेन्द्र यादव, आसमा खातून, अमीना खातून, नेहाल अहमद, गोपाल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा, रूबी यादव, संजय राम, कमलेश बिन्द, संजय कुमार के अलावा जेई सिविल विवेक बिन्द, जेई जल पूजा सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: वित्त पोषण सहायता योजना का करें आवेदन
Next: कोतवाली में धरना पर बैठने से भड़के एसडीएम‚ भेजा जेल

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.