Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन

कोतवाली में धरना पर बैठने से भड़के एसडीएम‚ भेजा जेल

ब्यूरो 30-12-2021
0121

जमानियां। नगर के सतुआनी घाट पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने को लेकर बीते कई महीनों से चल रहे विवाद में वार्ता के दौरान कोतवाली में ही गुरूवार को आमरण अनशन पर बैठने पर एसडीएम भड़क गये और शांति भंग में 14 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र कुमार सिंह अपने निजी विवादित भूमि पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच निर्माण कराने की सूचना पर  विपक्षीगण शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्य को रुकवा दिया। वही समर्थकों ने किये गये नवनिर्माण को भी उखाड़ दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने दोनों पक्षों से वार्ता की और समझाने का प्रयास किया लेकिन शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता मामले का फैसला होने तक निर्माण न कराने की बात पर अड़े रहे। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बैठा दिया। जहां शिव मंदिर के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गये। मामले की नजाकत को देखते हुए।
पुलिस ने पीएसी सहित आस पास के थानों की पुलिस को बुला लिया और जयप्रकाश गुप्ता सहित उनके समर्थकों को बस से जेल भेज दिया। वही करीब 36 से अधिक लोगों को पुलिस ने समझा बुझा कर छोड़ दिया। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि मंदिर प्रकरण के विवाद को लेकर दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था लेकिन एक पक्ष के 50 लोग के साथ कोतवाली में ही आमरण अनशन पर बैठ गए। जिनके खिलाफ शांति भंग, निर्माण को तोड़ना व निर्माण सामग्री लेकर जाना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया है। पूछताछ में जयप्रकाश गुप्ता के साथ धरना पर बैठे 36 लोगों ने बताया कि उन्हें गुमराह कर कोतवाली लाया गया है। जिन्हें चेतवानी देकर छोड़ दिया गया है। शेष 14 लोगों को शांति भंग में जेल भेज दिया गया है।

Post navigation

Previous: बोर्ड की बैठक में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय
Next: जनपद में टीकाकरण पर आयोजित हुई कार्यशाला

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.