Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विशेष संवाददाता 17-08-2024
IMG-20240817-WA0191.jpg

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि हाकी खिलाड़ी ललित उपाध्यय और राजकुमार पाल को सरकार की तरफ से एक- एक करोड़ देंगे। इनके अलावा सभी खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ में कार्यक्रम अजोजित होगा। कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हाकी का दिन फिर से आना वाला है। इसकी शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ने एक- एक खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा कि सभी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है।
सीएम योगी ने राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी बनाए जाने का भी एलान किया। जिले के सैदपुर स्थित करमपुर में मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को आगमन हुआ। दोपहर में करमपुर स्थित मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज में बने हेलिपैड पर सीएम का हेलिकॉप्टर उतरा। इसके बाद वहां से सीएम योगी ने मेघबरन सिंह स्टेडियम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान खेल राज्य मंत्री गिरिश चंद्र यादव ने कहा कि खेल की 2023 में खेल नीति बनी। खिलाड़ियों की जरूरत को ध्यान में रखा गया उन्होंने कहा कि “खेलोगे, कूदोगे, होगे खराब” की परिभाषा बदल गई है । सीएम योगी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को सम्मानित किया। उन्होंने राजकुमार पाल के संघर्ष को बताते हुए कहा कि उनकी मां का सपना साकार हो गया है। प्रदेश में खेलों के लिए हो रहे जिलेवार व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि 18 जिलों में 44 छात्रावास का संचालन हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में हाकी स्टेडियम बन रहा है, जिसका नाम मेजर ध्यान चन्द्र के नाम पर होगा। उन्होने कहा कि मेघबरन स्टेडियम में स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के मूर्ति का अनावरण करने भी आऊंगा।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत अंतरिक्ष सप्ताह का हुआ आयोजन
Next: लखनऊ में आयोजित ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड” में सन साइन पब्लिक स्कूल के बच्चो ने मारी बाजी

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.