Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लखनऊ में आयोजित ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड” में सन साइन पब्लिक स्कूल के बच्चो ने मारी बाजी

विशेष संवाददाता 17-08-2024
IMG-20240817-WA0193.jpg

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल के छात्र–छात्राओं ने सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ में 10 से 13 अगस्त के बीच आयोजित ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड’’ में दो ट्रोफ्री जीत कर अपनी प्रतिभा और कौशल का लोहा मनवाया।
आयोजित अंतरराष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड में देश-विदेश के विभिन्न स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड’’ में रिमैजिका (आर्ट एक्जीबिशन), वर्ड लैस वन्डर्स (कोरियोग्राफी), वर्डी म्यूज (पोएट्री इनेक्टमैंट) और टिन टिन्यूबुलेषन (जिंगल) की प्रतियोगिता करायी गई। जिसमें सनशाइन पब्लिक स्कूल ने भी इस अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड प्रतियोगिता में भाग लिया और दो ट्रॉफी जीतकर अपनी प्रतिभा और कौशल का लोहा मनवाया। विद्यालय की तरफ से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को, विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों में दीक्षा मौर्या 5-अ, सरस्वती कुमारी 8-अ, अदिति श्रीवास्तव, सौम्या वर्मा, गुनगुन, विमर्श कुमार 9-डी. के छात्र हैं। विद्यालय की टीम का नेतृत्व जयप्रकाश सिंह और पूनम सिंह ने किया था। प्रतियोगी टीम को सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षकों इन्द्रजीत, हृदयेश तिवारी, बुशरा कमाल, रमन इत्यादि को भी सम्मानित किया गया। संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा दो ट्रॉफी जीतने पर विजेता टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और ढेरो बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का ट्रॉफ्री लखनऊ जैसे स्थान पर जीत कर लाना अपने आप में बड़ी बात है। यह क्षेत्र की क्षमता और प्रतिभा को दर्शाता है।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन सी सी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.