Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन सी सी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न

विशेष संवाददाता 17-08-2024
img-20240817-wa02193275810063679191863.jpg

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों की तृतीय रक्षा पंक्ति के रूप में एनसीसी 91 यूपी बटालियन मुगलसराय में सत्र 2024-25 के एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें 436 कैडेट्स ने प्रतिभा किया और 86 कैडेट लिखित परीक्षा हेतु उत्तीर्ण हुए।  भर्ती प्रक्रिया में सर्वप्रथम कैडेटों की शारीरिक दक्षता, फिर मेडिकल टेस्ट एवं अंत में लिखित परीक्षा कराई गई।
यह भर्ती प्रक्रिया यूपी एनसीसी मुगलसराय के कमान अधिकारी कर्नल पीके मिश्रा की अध्यक्षता में तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस एन सिंह के संरक्षण में तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
जिसमें हिंदू डिग्री कॉलेज के 107 छात्र-छात्राओं में से 87 , हिंदू इंटर कॉलेज के 210 छात्र छात्राओं में से 124 तथा एसकेबीएम के 119 छात्र-छात्राओं में से 71 छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।

इस भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने में 91 यूपी बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल पीके मिश्रा के निर्देशानुसार संपन्न हुई ।भर्ती को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी, लेफ्टिनेंट संतोष पाटिल,  हिन्दू इंटर कालेज के एएनओ रामजी प्रसाद, एसकेवीएम सहायक एनसीसी अधिकारी गुलाम सर्वर के साथ-साथ 91 यूपी बटालियन के सुबेदार कुलदीप कुजूर, नायब सुबेदार रोशन गुरुंग,  नायब सुबेदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार बी सी राय, हवलदार विशाल राय, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार ओम गुरुंग, क्लर्क उदय भान, क्लर्क राजेंद्र तिवारी, स्टाफ जे पी राय, विजय बिनोद कुमार, लाल बाबू आदि उपस्थित रहे साथ ही  एनसीसी के सीनियर कैडेट महजबीन अंसारी, ज्योति, अनुराधा, मुस्कान, वसीम, प्रदीप, अनिवेश समेत समस्त सीनियर कैडेट्स मौजूद रहें।

Post navigation

Previous: लखनऊ में आयोजित ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय चिल्ड्रेन ओलम्पियाड” में सन साइन पब्लिक स्कूल के बच्चो ने मारी बाजी
Next: मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी की पच्चास लाख की संपत्ति कुर्क

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.