Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

महिला शिक्षक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

ब्यूरो 18-03-2024
img_20240318_1718291202482370654257282.jpg

जमानियां । क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सभागार में सोमवार को महिला शिक्षक संघ की ओर से प्रथम शैक्षिक गोष्ठी एवं  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिकाओं ने होली गीत गाया और संघ के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल ने होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। इस त्योहार को हम सब को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि संघ ने महिला, पुरुष, नव नियुक्त शिक्षक-शिक्षिका सभी को स्थान देकर उन्हें उचित सम्मान दिया है। इस प्रकार का यह अब तक का पहला कार्यक्रम है। जिसका उन्होंने स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। जिसके बाद सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर अरविंद सिंह‚ सुरेन्द्र नाथ सिंह‚ पूनम मिश्रा‚ रेनू सिंह‚ रीता यादव‚ अर्चना सिंह‚ कृष्णा यादव‚ रोहणी राय‚ प्रियंका यादव‚ अर्जुन कुमार सिंह‚ संस्कृति‚ संजना यादव‚ गोरख आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह ने किया। 

Post navigation

Previous: निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम-एसपी ने मुहम्मदाबाद बहादुरगंज में रुट मार्च कर किया जनसंवाद
Next: निर्वाचन कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की हुई स्‍थापना

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.