Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

महिला आरक्षी को हूटिंग करना तीन शरारती युवकों को महंगा पड़ा

ब्यूरो 04-01-2024
IMG_20240104_123342_892.jpg

गाजीपुर के जमानियां नगर कस्बा स्थित नई बस्ती चांदपुर स्थित अपने किराये के घर से ड्यूटी के लिए कोतवाली जा रही महिला आरक्षी को हूटिंग करना तीन युवकों को महंगा पड़ा। जिस पर महिला आरक्षी ने पहले युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ा। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवाओं के स्वजनों ने घटना के संबंध में माफी मांगी और दोबारा ऐसा न होने का भरोसा दिलाया। जिस पर पुलिस ने युवकों को परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जाता है। की जब एक महिला आरक्षी के साथ इस तरह की घटना हो सकती है। तो आम महिलाओं लड़कियों के साथ क्या हो सकता है। बताया जाता है। की कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी के साथ युवकों द्वारा हूटिंग किया जा सकता है। तो आम महिलाओं एवं छात्राओं के साथ इस तरह के युवक क्या कर सकते है। जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी अपने किराये के घर से ड्यूटी के लिए कोतवाली जा रही थी। इसी बीच एक पुस्तकालय के पास खड़े दो युवकों ने महिला आरक्षी को खाकी में देख हूटिंग करने लगे। जिस पर पहले महिला आरक्षी ने मना किया तो युवक तैश में आ गए और सिपाही को उंगली दिखाकर जोर से हूटिंग करने लगा। जिसके बाद महिला आरक्षी ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ा। हिम्मत दिखाते हुए आरक्षी ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। ज्ञात हो कि महिला एंटी रोमियो स्कॉट में है। युवाओं के स्वजनों ने घटना के संबंध में माफी मांगी और दोबारा ऐसा न होने का भरोसा दिलाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया तीनों युवकों के परिजनों सहित युवकों ने माफी मांगी है। और दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाया है। जिस पर हिदायत देकर युवाओं को उनके परिजनों  के सुपुर्द किया गया है। उक्त मौके पर अरुण कुमार यादव, रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार, कुंदन कुमार गौड़ आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post navigation

Previous: तहसील में दर्जन भर जरूरत मंदो को कम्बल वितरण
Next: गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों महिलाओ ने ली सामूहिक दीक्षा संस्कार, मनोकामना की पूर्ति हेतु सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डाली गायत्री महायज्ञ में आहुति

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.