Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

जीवपुर में किराना दुकान में भीषण आग, ₹15 लाख का नुकसान

ब्यूरो 10-05-2025
IMG-20250510-WA0002.jpg


 जमानियां। तहसील क्षेत्र के जीवपुर गांव में शनिवार तड़के एक किराना दुकान में आग लगने से लगभग ₹15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह दुकान गांव के निवासी बालमुकुंद यादव की थी, जो निजी विद्यालय के पास स्थित अपने कटरे में कई वर्षों से किराना का व्यवसाय कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र मनदीप यादव शुक्रवार रात लगभग 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात करीब 3 बजे, गांव में एक बारात से लौट रहे डीजे वाहन के चालक ने सड़क किनारे आग की लपटें देखीं और शोर मचाकर परिजनों को जगाया। जब बालमुकुंद यादव घटनास्थल पर पहुंचे, तो दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर वे मूर्छित हो गए। परिजनों ने तुरंत 112 नंबर और स्थानीय कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने बालमुकुंद यादव के परिवार की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है, क्योंकि यही दुकान उनके आय का मुख्य स्रोत थी। अनुमान है कि इस अग्निकांड में दुकान में रखा लगभग ₹15 लाख का सामान नष्ट हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने उपजिलाधिकारी जमानिया ज्योति चौरसिया से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। घटना के बाद हल्ला लेखपाल ने मौके का मुआयना किया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने इस संबंध में बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट जमा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई गेहूं से लदे चार ट्रैक्टर जब्त, पुलिस जांच में जुटी
Next: एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस समारोह छात्रों की प्रस्तुतियों और माताओं के सम्मान ने मोहा मन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.