Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

राम कथा के आखिरी दिन पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

ब्यूरो 07-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

सुशील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मतसा। सब्बलपुर रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ मेला के तहत आयोजित त्रिदिवसीय श्रीरामकथा के आखिरी दिन गृहस्थ संत बुच्चा जी ने कहा कि जब गुरु की,साधू अथवा संत की कृपा प्राप्त होती है तब जीवन में गुणात्मक परिवर्तन होता है या यों कहें कि जीवन ही उलट जाता है।

लंका प्रवेश के समय जब लंकिनी ने हनुमानजी को रोका तो हनुमानजी ने उसके सिर पर मुष्टिक प्रहार किया चूँकि हनुमानजी संत हैं सो इनका स्पर्श पाते ही जो लंकिनी हनुमानजी को जिंदा ही खा जाने की बात कह रही थी वही सत्संग की महिमा का वर्णन करने लगी। लंकिनी ने कहा कि सत्संग की महिमा और आनंद की तुलना में स्वर्ग एवं संसार के सुख बहुत ही कमतर हैं। भगवान की कृपा जिसको मिल जाती है उसपर शत्रु अनुकूल,बिष भी अमृत तुल्य और अगम्य भवसागर गाय के खुर के समान सहजता से लंघन करने योग्य बन जाता है। ‌‌संत मिलन की ही महिमा है कि रत्नाकर नामक लुटेरा जो राहगीरों को लूट मारकर अपना एवं अपने परिजनों का पेट पालता था वही उलटा नाम जपकर ही , तपकर ब्रह्मर्षि वाल्मीकि के उपाधि को प्राप्त किये। यहां तक कि अयोध्या की रानी भगवान राम की अर्धांगिनी सीता इन्हीं वाल्मीकि के आश्रम में अपने पुत्रों को जन्म दीं और उनके बालकों का शिक्षण प्रशिक्षण वाल्मीकि आश्रम में ही हुआ।आज तीन दिवसीय श्रीरामकथा के विश्राम दिवस पर  सभी सम्मानित कथावाचकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस ज्ञानयज्ञ में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज, राधेश्याम चौबे, कैलाश और विनोद श्रीवास्तव ने भी कथा अमृत पान कराया।कथामंच का संचालन व्यास रामदत्त यादव ने किया।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: इलाज के दौरान मौत
Next: मिलान कर 24 जनवरी तक करें अग्रसारित

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.