Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं : डॉ० संगीता बलवंत

विशेष संवाददाता 06-03-2024
IMG-20240305-WA0140.jpg

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के स्नातक कृषि के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के अन्तर्गत “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय कृषि” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इसी महाविद्यालय से राजनीति की शुरुआत 1997 में किया था तथा छात्र संघ चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुई थीं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प आप युवा छात्रों को पूरा करना है। डॉ० बलवंत ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित किया। 
स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के छात्रों का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव ( RAWE) कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, पी० जी० कॉलेज गाजीपुर में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने किसानों के लिए अति सुन्दर रंगोली भी बनायीं | प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाओं को चिन्हित किया तथा भारत जैसे विशाल जनसँख्या वाले देश में कृषि क्षेत्र से ही रोजगार की समस्या को हल किया जा सकता है | प्रोफे० जी० सिंह कोऑर्डिनेटर रावे ने कृषि छात्रों के लिए चलाये जा रहे रावे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफे० अरुण कुमार यादव, डॉ० के० के० पटेल, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० ओमकार सिंह, आशीष बाजपेयी, आशुतोष सिंह, डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: सफाई या स्वच्छता को एक आदत बनाना हमारा उद्देश्य है — प्रो. शास्त्री
Next: आक्रोश:सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.