Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आक्रोश:सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विशेष संवाददाता 06-03-2024
IMG-20240305-WA0096-2.jpg

जमानिया। क्षेत्र के बरूइन गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराये जा रहे सड़क मरम्मत कार्य में अनियमित्ता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। जिससे कार्य बंद है वही जेई ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से वार्ता की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग से बरूईन गांव को जोडने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिसमें 600 मीटर पिच और 400 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना निर्धारित किया गया है। जिसमें ठेकेदार द्वारा करीब 100 मीटर पिच सड़क गिट्टी डाल कर पिचिंग का कार्य शुरू किया गया। जिसका विरोध गांव के लोगों द्वारा शुरू हो गया और मानक विहिन निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा कार्य को बंद करा दिया गया। ग्रामीण प्रमोद सिंह,शशि सिंह,शुभम सिंह, गोलू सिंह, मिंटू सिंह आदि का कहना है कि जहां सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस की बात की जारही है वही छेत्र में निर्माण कार्य में मानक की अंदेखी की जा रही है। जिससे सड़क जल्दी टूट जाएगी और ग्रामीणों को पुनः गड्ढा युक्त मार्ग से ही गुजना पड़ेगा। जिस कारण ग्रामीणों द्वारा  विरोध किया जा रहा है। दशकों बाद सड़क का निर्माण हो रहा है। जो मानक के अनुसार होना चाहिए। इसकी शिकायत जेई सहित अन्य अधिकारियों से की गई है। इस संबंध में जेई अभय नरायण सिंह बताया कि ग्रामीणों कि शिकायत पर आज जांच की गई है। उन्होंने बताया कि यह विशेष मरम्मत का कार्य है। ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Post navigation

Previous: कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं : डॉ० संगीता बलवंत
Next: निपुण भारत मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.