Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गायत्री महायज्ञ में200 बच्चों का हुआ विद्यारंभ संस्कार एवं 500 परिवारों ने ली ज्ञात्री परिवार से दीक्षा

ब्यूरो 06-01-2024
IMG-20240106-WA0039.jpg

गाजीपुर के जमानियां गायत्री महायज्ञ में 5000 दीपकों से हुआ विराट दीप महायज्ञ डिगरी नहर पुलिया के पास चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने अपने मन,वचन व कर्म के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ में आहुतियां समर्पित किए।यज्ञ के दौरान 200 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, तथा यज्ञ के समापन के बाद सायं कालीन 5000 दीपकों से विराट दीपयज्ञ का आयोजन भी किया गया। विराट दीप महायज्ञ के मनोहर एवं आध्यात्मिक वातावरण से आच्छादित पूरा जमानिया देर रात तक भक्तिमय बना रहा। गायत्री यज्ञ के महिमा पर प्रकाश डालते हुए टोली नायक राम तपस्या यादव ने कहा कि “गायत्री को देव संस्कृति की माता और यज्ञ को मानवीय धर्म का पिता कहा गया है। प्रक्रिया के दृष्टि से यज्ञ मनोवैज्ञानिक शिक्षण की सशक्त विधि है, जिसके द्वारा परोक्ष किंतु स्थाई प्रभाव मन पर पड़ता है व सुसंस्कारों का बीजारोपण होता है ।यह मात्र क्रिया कृत्य नहीं वरन अंतःकरण में श्रेष्ठ संस्कारों की स्थापना की एक सफल मनोवैज्ञानिक विधि है। गायत्री के एक-एक अक्षर को साक्षात् देव स्वरूप में व्याख्या करते हुए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि “गायत्री के 24 अक्षरों में एक देवता का वास है। इन 24 अक्षरों में 24 ऋषियों का भी समावेश है ।देव शक्तियों विभूतियों का प्रतीक है और ऋषि शक्तियां श्रेष्ठाओं और सत्त्प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। गायत्री का जाप करने से विभूतियां एवं श्रेष्ठाएं दोनों सहज रूप से हर मनुष्य को प्राप्त होती है। विद्यारंभ संस्कार के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा की राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति का चक्र चलाने के लिए प्रखर तेजस्वी व्यक्तियों की बड़ी जरूरत है। यह तभी संभव होगा ,जब बाल्यावस्था से ही भावी पीढ़ी के नौनिहालों को संस्कार -परक शिक्षा दी जाए। विराट दीपयज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम आयोजक अंशुमान जायसवाल एवं जिला युवा प्रभारी क्षितिज श्रीवास्तव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवाओं को आधुनिकता पाश्चात्य सभ्यता विदेशी भाषाओं और जीवन मूल्यों के अच्छे तत्वों को ग्रहण करना तो ठीक है किंतु उसके आगे नतमस्तक होना उचित नहीं है। अपनी सभ्यता,संस्कृति,राष्ट्र,धर्म और भाषा हमारी पहचान है,उन्हें हमारे रक्त में बहते रहना चाहिए।हमारे हृदय में धड़कते रहना चाहिए। अपने सुसंस्कारों एवं चरित्र की प्रमाणिकता के आधार पर युवाओं को राष्ट्रीय विकास में अहम योगदान करना है।

 कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने हाथ में अक्षत और पुष्प लेकर एक बुराई को त्यागने और एक अच्छाई को ग्रहण करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जयशंकर श्रीवास्तव,ओम नारायण राय, शिव शंकर शर्मा,दीनानाथ शर्मा, मदन मोहन शर्मा,प्रसून दुबे, नीतिश जयसवाल,अनिल सिंह व रोली सिंह का सहयोग रहा। 

Post navigation

Previous: तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतों में 3 का निस्तारण, इस दौरान बेसहारा जरूरत मंदो में कम्बल का वितरण किया गया।
Next: नेकी की दीवार आयोजन कर बेसहारा जरूरत मंदो में वितरण किया गया जरूरी जरूरत सामान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.