Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते मा0 राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय एवं अन्य पदाधिकारी। वक्फ संशोधन विधेयक गरीबों और महिलाओं को सशक्त करेगा मंत्री रवीन्द्र जायसवाल

ब्यूरो 02-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250502-WA0006.jpg


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल ने आज गाजीपुर में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को कमजोर वर्ग और महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते इस सुधार का विरोध कर देश में भ्रम फैला रहे हैं।

निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम देश के 90 फीसदी मुसलमानों के जीवन में खुशहाली लाएगा और उन्हें बेरोजगारी के संकट से बाहर निकालने के साथ-साथ उनके शैक्षिक स्तर में भी सुधार करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वक्फ सुधार से गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को ही मिलेगा और इसी सत्य को लेकर भाजपा मुसलमानों के बीच जाने की तैयारी कर रही है, जिससे विपक्ष में खलबली मची हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विरोधी दल देश में हिन्दू और मुसलमानों के बीच दीवार खड़ी करना चाहते हैं और फिर हिन्दुओं को जातियों में बांटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि विपक्ष न तो मुसलमानों का हितैषी है, न अगड़ों, पिछड़ों या दलितों का, बल्कि यह सिर्फ अपने और अपने परिवार की उन्नति के लिए राजनीति करने वाले दल हैं। मंत्री श्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास” के संकल्प को दोहराते हुए बताया कि केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना और निर्णय में यह संकल्प झलकता है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 31 फीसदी मकान मुस्लिमों को मिले, उज्ज्वला योजना में 37 प्रतिशत निःशुल्क गैस कनेक्शन मुस्लिम महिलाओं को मिले, मुद्रा योजना में 36 फीसदी लोन मुस्लिम परिवारों को मिला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 33 प्रतिशत मुस्लिमों को मिला, स्किल इंडिया में 22 फीसदी मुसलमानों को लाभ मिला और प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना में 33 फीसदी मुस्लिमों को योजना का लाभ मिला, जबकि देश में मुस्लिमों की जनसंख्या केवल 15 फीसदी है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुरेश बिन्द, कादिर राईनी और आई टी संयोजक आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मा0 राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल। साथ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा।
विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Next: नगरपालिका की लापरवाही से जल संकट गहराया, हजारों लीटर पेयजल बर्बाद

संबंधित खबरें

Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.