Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान में जनपद के 65915 लोगों का लगा टीका

ब्यूरो 27-08-2021
IMG-20210827-WA0015

गाजीपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है और हर किसी को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जनपद में मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें आज जनपद को 64800 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 65915 लोगों का टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में शुक्रवार को जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें शासन की तरफ से 64800 का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को अपने सभी कर्मचारियों की बदौलत पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 11,37,913 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबद 85161 लोगों का टीकाकरण करा कर जनपद में अपनी बादशाहत बनाए हुए हैं, वही दूसरे स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर 76 402, तीसरे स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया 74 994 लोगों का टीकाकरण करा कर अपना स्थान बरकरार किया हुआ है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि ब्लॉक में सर्वाधिक 85000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और शुक्रवार को मेगा कोविड-19 टीकाकरण के तहत 4400 टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 4990 लोगों को टीका लगा । ब्लॉक के कर्मचारियों जनपद में प्रथम स्थान बरकरार रखने का कार्य का रहे हैं।

Post navigation

Previous: 13 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: पशुओं के मुख्य बिमारी के ऊपर डायल आउट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.