Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, मनिहारी, बिरनों, सादात के ए0डी0ओ0 पंचायत के वेतन रोकने का दिया निर्देश

विशेष संवाददाता 07-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250107-WA0235

 

समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, मनिहारी, बिरनों, सादात के ए0डी0ओ0 पंचायत के वेतन रोकने का दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी  अर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड प्रेरकों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत वार्षिक कार्यानवयन योजना, आर0आर0सी0 का संचालन, ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली स्थापित किये जाने, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट युनिट की स्थापना/संचालन, गोवर्धन योजनान्तर्गत बायोगैस प्लान्ट निर्माण/संचालन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण रिट्रोफिटिंग, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा क्यू आर कोड पंचायत भवन आदि की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को स् समय पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने मनिहारी, बिरनों, सादात के ए0डी0ओ0 पंचायत के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देशित किया की सभी गाँव मे आर0आर0सी0 क्रियाशील करा कर अगले बैठक मे उपस्थित होंगे। सभी सामुदायिक शौचालय समय से प्रति दिन खुलना चाहिए एवं पंचायत सचिवालय  प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। उन्होने निर्देशित किया कि आर0आर0सी0 संचालन हेतु ग्राम म पंचायत अपने स्तर से किसी  को मानदेय पर रख कर आर0आर0सी0 का  संचालन कराये। उन्होने निर्देश दिया कि माडल गांवों मे जो भी कार्य चल रहे है उनको 28 फरवरी 2025 तक पूर्ण करा ले। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: गुंडा माफियाओं‌ के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई – एसपी
Next: सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता यात्रा में बुजुर्ग ने माला पहनने से किया इनकार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.