Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

क्षेत्र की सुरक्षा के दृष्टिगत बलवा ड्रिल का किया गया पूर्वाभ्यास

विशेष संवाददाता 10-10-2024
20241010_1219015955918251447656702.jpg

जमानिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली परिसर में एक बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया । इस अभ्यास का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने किया।
इस अभ्यास में पुलिस की पांच पार्टियों अश्रु गैस, केन, लाठी, राइफल, रिजर्व ने भाग लिया और
बलवा जैसी स्थिति का अनुकरण करते हुए पुलिस पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया व
दंगा होने पर उस पर नियंत्रण करने के गुर सिखाए गए। वही कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि बलवा ड्रिल का नियमित अभ्यास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाता है।उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस तरह के अभ्यास को गंभीरता से लें l उक्त मौके पर पुलिस लाइन गाजीपुर से एसआई राम लाल शर्मा, कोतवाली प्रभारी  अशेषनाथ सिंह, अजय कुमार, अरुण कुमार, राम कुमार दुबे, नीरज अनुरागी, कुंदन गौड़, जय प्रकाश,सतीश यादव,आदि सैकड़ों पुलिस कर्मी बलवा ड्रिल अभ्यास में सामिल रहे।

Post navigation

Previous: चैतन्य देवियों की झांकी बना आकर्षण का केन्द्र
Next: लंका मैदान में 12 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा रावण दहन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.