Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ग्रामीण मार्गों का शुभारंभ एवं रिन्यूअल कार्य का हुआ लोकार्पण

ब्यूरो 15-09-2021
IMG-20210915-WA0013

गाजीपुर। जनपद के एन.आई.सी कक्ष में विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की उपस्थिति मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण मार्गों का शुभारंभ एवं रिन्यूअल कार्य का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण मार्गों का शुभारंभ एवं रिन्यूअल कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में 27 मार्गाे जिनकी कुल लंबाई 164.76 किमी0 जिसकी कुल लागत 10684.03 लाख का लोकार्पण किया गया तथा जनपद के 19 मार्गाे जिनकी कुल लंबाई 33.41 किमी0 जिसकी कुल लागत रू0 332.21 लाख का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। साथ ही शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सडक निर्माण में नवीन तकनीकी के उपयोग के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए बताया की यह ततकनीकी अन्य जनपदों में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर आरम्भ किया गया है इस तकनीकी में उच्च गुणवत्ता की सडक का निर्माण किया जाता है तथा शीघ्र ही समस्त जिलों में इसे अपनाने हेतु आदेश पारित किये जायेगें। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिन ग्रामीण मार्गों का निर्माण करा दिया गया है उनका तत्काल निरीक्षण कर संबंधित फर्म को उसका भुगतान कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से इस जनपद के जिला पंचायत विभाग से बनाये गये सड़को का भुगतान लम्बित होने पर उन्होने सम्बन्धित जेई को एफ.आई.आर.दर्ज कराते हुए निलम्बित करने का निर्देश दिया। उक्त शिलान्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधि0अभियन्ता लो0नि0विभाग-2 एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
मा0 मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में सभी ग्राम पंचायत/नगर पंचायत/जिला पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि सभी जनपदो में मजबूती के साथ सड़क निर्माण में योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने जनपद के कई जिलो से सीधा संवाद किया और ग्राम पंचायतो के संड़क के बारे में अच्छा और खराब की जानकारी ली बताया गया कि जब से आपकी सरकार बनी है तब से जो भी सड़के बनी है वह मजबूत व टिकायू रहा। ग्रामवासियों द्वारा फिर से सरकार बनने का आश्वासन दिया।

Post navigation

Previous: बेहतर पोषण व स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी
Next: 20 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सम्भावित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.