Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जनप्रतिनिधि सड़कों का गड्ढा भरने के बजाय जनता से कर रहे छलावा-मन्नू सिंह

ब्यूरो 17-06-2021
IMG-20210617-WA0014

जमानियाँ। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल विधानसभा क्षेत्र के दिलदारनगर-सरैला-चित्रकोनी मार्ग, बारा-भतौरा-मगरखाई मार्ग सहित दर्जनों सम्पर्क मार्ग का दौरा किया।

इस दौरान सड़कों की दयनीय स्थिति की देखकर मन्नू सिंह ने कहा कि सड़के गड्ढा मुक्त होने के बजाय गड्ढा युक्त होकर हादसे को आमंत्रित कर रही है तथा बारिश होते ही सड़के तालाब में तब्दील हो चुकी है। जिससे आम जनता अपने को ठगा महसूस कर रहा है। कागजों पर विकास कार्य कराने वाली भाजपा सरकार के दिन अब पूरे हो गये है। जनप्रतिनिधि सड़कों का गड्ढा भरने के बजाय जनता से छलावा कर अपने पाकेट भरने में मस्त है। पूरे विधान सभा की सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी है लेकिन सरकार गड्ढा मुक्त होने का दावा कर रही है। साढे चार साल में कोई नई सड़क की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सपा सरकार में पूर्व मंत्री द्वारा स्वीकृत कराये गये विकास कार्य आज तक मूर्त रूप नहीं ले सका। अभी तक वही कार्य चल रहे है। सपा सरकार में बना ऐतिहासिक टीबी रोड़ की पटरी के बराबर भी वर्तमान सरकार कोई सड़क नही बनवा पाई है। यह सरकार आम जनता के साथ छलावा कर रही है। विकास के प्रत्येक मुद्दे पर विफल हो चुकी भाजपा सरकार सिर्फ आम जनमानस को सपने दिखा रही है। उन्होंने मांग किया कि तत्काल इन सड़कों को सुधारा नही गया तो सम्बन्धित अधिकारीयों का समाजवादी पाटी घेराव करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा विधानसभा उपाध्यक्ष अब्बू बकर खाँ, तौकीर खाँ, रिशु यादव, अनिल यादव, मोहित गुप्ता, राजेश खरवार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मतदाता पर्ची के तर्ज पर टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’
Next: विदेश जाने वालों के लिए जिला अस्पताल में चल रहा स्पेशल टीकाकरण सत्र 

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.