Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पंचायत चुनाव हेतु गैस सिलेण्डर आरक्षित करने का दिया गया निर्देश

ब्यूरो 21-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2021 के सकुशल सम्पादन हेतु निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित पुलिस, पी0ए0सी0, पैरा मिलिट्री / सी0आर0पी0एफ0 / आर0ए0एफ0 फोर्स, पी0आर0डी0, होमगार्ड्स आदि सुरक्षा बलों एवं मतदान हेतु लगे कार्मिकों के भोजन व्यवस्था घरेलू गैस की आवश्यकता सम्बन्धित विभागों को पड़ेगी। ऐसी स्थिति में जनपद की प्रत्येक बड़ी गैस एजेन्सी पर निर्वाचन कार्य हेतु 30-30 सिलेण्डर भरे हुए एवं ग्रामीण गैस एजेन्सियों पर 20-20 सिलेण्डर निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक आरक्षित किये जाते हैं।

यह आरक्षित मात्रा एजेन्सी के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जाय ताकि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2021 के निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित फोर्स के कार्मिकों के भोजन व्यवस्था हेतु आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उक्त आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी/अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार किया जाना है।
एतद्द्वारा जनपद की सभी सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त पुलिस बल के आपके यहाॅं भोजन व्यवस्था हेतु घरेलू गैस की माॅंग किये जाने पर उन्हें नगद मूल्य पर नियमानुसार घरेलू गैस की आपूर्ति तत्काल करना सुनिश्चित करें। साथ ही गैस एजेंसी स्वामियों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने गैस एजेंसी पर उपर्युक्त मात्रा के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस का भण्डारण सुनिश्चित करें, जिससे उक्त अवधि में आम जनमानस को कोई असुविधा न हो। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

Post navigation

Previous: पुलिस ने गॉव-गॉव जाकर लोगों को किया जागरूक
Next: वोटरों को प्रलोभन देने या चुनाव में गड़बड़ी करने पर होगी कड़ी कार्यवाई-एसपी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.