Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

निर्देश:एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

विशेष संवाददाता 17-07-2024
IMG-20240717-WA0231.jpg

जमानिया। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बुधवार को स्थानीय थाने सहित अन्य थानों का औचक निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

वही पुलिस अधीक्षक इराज राजा कोतवाली जमानिया कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपराध रजिस्टर से लगायत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद मालखाना, बंदीगृह, साफ सफाई, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और मामलों का समय से निस्तारण करने का आदेश दिया। उन्होंने फरार, ईनामी, एचएस, जिला बदर, जेल से छूटे हुए आरोपित, संगठित अपराध में लिप्त लोगों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम व श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय-समय पर वाहनों, सहित संदिग्ध लोगों की चेकिंग करें ताकि अपराध और अपराधियों पर लगाम लग सकें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर के लाल शिवप्रताप सिंह का असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर हुआ चयन
Next: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार की हत्या करने की हो रही साज़िश

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.