रसोईयो ने किया धरना के बाद चक्का जाम

रसोईयो ने किया धरना के बाद चक्का जाम

जमानियां। स्थानीय नगर के तहसील मुख्यालय के पास स्थित राम लीला मैदान में सोमवार को राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विभिन्न मांगो को लेकर किया गया। जब कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचा तो रसोइयों का गुस्सा फुट पडा और एनएच 97(24) जाम कर दिया।
धरना में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शम्भु राय ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कहा कि रसोइयों का पिछले वर्ष का पांच माह से मानदेय रूका हुआ है‚ जिसे जल्द से जल्द दिलाया जाए‚ मानदेय में व्याप्त भ्रष्टाचार को तत्काल जांच कर रोका जाए‚ हर वर्ष का चयन प्रक्रिया को समाप्त किया जाए‚ मनदेह बढया जाए। उन्होंने कहा कि विद्‍यालय में रसोइयों का परेशान किया जा रहा हैं। मुख्य वक्ता चमेली सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार एमडीएम योजना को ठेकेदारीकरण से रोका जाए‚ रसोइयों को दुर्घटना बीमा सरकार द्वारा कराया जाए। कहा कि रसोइया 12 माह विद्‍यालय में कार्य करती है लेकिन मानदेह 12 माह का नहीं मिलता है। जब विद्‍यालय की छुट्टी होती है तो मानदेह नहीं दिया जाता। इस प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खाना बनाने के लिए गैस चुल्हा‚ आनुनिक उपकरण एवं वर्तन आदि उपलब्ध कराया जाना चाहिए लेकिन आज भी कई जगहों पर चुल्हे पर खाना बनाया जाता है। धरना के दौरान रसोइयों ने लोक गीत के माध्यम से भी अपनी बात रखी। वही तहसील अथवा जिला स्तर के अधिकारीयों को सूचना के बाद भी जब कोई मौके पर मांग पत्र लेने नही पहुंचा ताे रसोइया उग्र हो गयी और एनएच 97(24) को शाम करीब 3 बजे जाम कर दिया। जिसके बाद नारे बाजी करती रहे रसोइया । वही सूचना पर पहुंची पुलिस महिला अरक्षियों के अभाव में मुख दर्शक बनी रही। शाम करीब 5:15 बजे तहसीलदार जमानियां आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे रसोईयाें से मांग पत्र लेकर मांगो को उचित माध्यम से आलाधिकारी को भेजने की बात कही। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर संजय सिंह‚ राम चन्दर‚ रमाशंकर कुशवाहा‚ कलावती धिरजा देवी‚ गीता देवी‚ बोलन देवी‚ मीनू देवी‚ मीना देवी‚ सरोज‚ कलावती‚ प्रमलता देवी‚ महदेहीया‚ सकुंतला देवी आदि दर्जनों लोग रसोइयां मौजूद रहे। अध्यक्षता शंभु राय और संचालन श्रीनारायण यादव ने किया।
महिला पुलिस कर्मी कें अभाव में मुख दर्शक बनी रही पुलिस
पुलिस कर्मियों की कमी के वजह से लोग परेशान रहे और सडक के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। हॉलाकि धरनारत रसोईयों ने एम्बुलेंश आदि को जाने के लिए रास्त देते रहे। पुलिस कर्मियों की बेबसी साफ देखी जा सकती थी।
महिलाओं के सामने सीओ लौटे वापस
महिलाओं की तादात और मुठ्ठी भर पुलिस बल के सहारे धरना को समाप्त करने पहुंचे सीओ जमानियां आरबी सिंह को महिलाओं ने वापस कर दिया और आलाधिकारी को बुलवाने की बात पर अडी रही। वही बैरन ही सीओं जमानियां को लौटना पड़ा।