द्रोणा तीरंदाज़ी केन्द्र के 10 खिलाड़ी चयनित

द्रोणा तीरंदाज़ी केन्द्र के 10 खिलाड़ी चयनित
जमानियां। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केन्द्र के 10 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए किया गया। ये खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसको लेकर समिति के सदस्यों ने बैठक आहुत कर मिठाईयाँ बांटी और टीम के सदस्यों से पदक की उम्मीद जताई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव नन्दू दूबे ने कहा कि 9 वर्ष इंडियन राउंड बालक स्पर्धा में संजय कुमार एवं पवन सिंह‚ 14 वर्ष इंडियन राउंड बालक में रोहित कुमार, निशांत सिंह तथा बालिका वर्ग में अंजली कुमारी, भावना सिंह, प्रीति पाल‚ 14 वर्ष बालक रिकर्व स्पर्धा में राकेश कुमार ‚ रिकर्व स्पर्धा की बालिका वर्ग में खुशी‚ एवं पल्लवी का चयन किया गया है। कहा कि दिन भर कड़ी टक्कर और संघर्ष कर खिलाड़ी अपने अपने वर्गों में चयनित होकर ग़ाज़ीपुर जिले का नाम रोशन करने का काम किये है। जो सस्था के लिए हर्ष का विषय है। वही अंतराष्ट्रीय तीरंदाज एवं कोच सतीश दुबे ने कहा कि इस अकादमी से प्रतिवर्ष 15-20 खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर अपना लोहा मनवाते हैं साथ ही उन्हें रोजगार भी मिलता है । टीम के साथ कोच मुकेश तुरी, राकेश मौर्य भी राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता हेतु आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रदेशीय टीम के साथ जाएंगे।  राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मिठाई बांट कर एक दूसरे  को खिला कर खुसी जाहिर किये। इस अवसर पर राजन चौधरी, इमरान खान, रोहित सिंह, मोनिका, साधना, प्रमोद, अजीत कुशवाहा, अमित, बलराम यादव, आशीष कुमार, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *