Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों संग बैठक के बताए सुरक्षा के तरीके

ब्यूरो 02-12-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231202-WA0030.jpg

गाजीपुर के जमानियां कोतवाली में व्यापारियों संग प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव की हुई बैठक में पुलिस ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनके द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की। शनिवार की शाम कोतवाली प्रभारी की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई। इस दौरान श्याम जी यादव ने कहा कि स्टेशन बाजार तथा नगर कस्बा बाजार के अधिकांश व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अपनी दुकानों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारियों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने चाहिए। जिससे भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई अप्रिय घटना घटित हो तो पुलिस कैमरे की मदद लेकर अपराधियों की आसानी से पहचान कर सके। वहीं उन्होंने कहा कि एन एच 24 सड़क पटरी पर स्थित  दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के सामने अपने वाहन खड़ा न करे। इसके साथ ही अतिक्रमण से बचे। जिससे अन्य लोगों को परेशानी ना हो सके। तारकेश्वर वर्मा, रजनीकांत यादव, अनिल यादव सहित आदि लोगों ने बताया कि तेज गति से गुजरने वाले वाहनों को धीमी गति से चलने के लिए ब्रेकर लगवाने की मांग की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता, विद्युत विभाग एसडीओ विजय कुमार, इस्लाम राइन, पंकज कुमार निगम, दाऊ बाबा, संतोष कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, संजय कुमार जयसवाल, कुलेश कुमार चौधरी, सुनील जयसवाल, प्रमोद यादव, योगेश यादव, सुनील गिरी, गणेश वर्मा, पवन कुमार कश्यप, महेश्वर नाथ राम, आसिम खान, उमराव, सगीर अहमद सहित उप निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य, अरविंद कुमार सिपाही अरुण कुमार मोहम्मद शाहिद आदि  उपस्थित रहे। 

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों में किया गया फल का वितरण।
Next: रविवार को प्राथमिक और सामुदायिक केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं।

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.