Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

माहवारी के समय लग सकता है कोविड-19 का टीका

ब्यूरो 29-05-2021
Screenshot_20210521-122616

गाजीपुर। जिले में एक जून से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू किया जाएगा । ऐसे में किशोरियों के मन में यह सवाल है कि माहवारी के समय में टीका लगवाना चाहिए या नहीं। इस संबंध में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ईशानी वर्धन का कहना है कि माहवारी का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं है, माहवारी के समय भी टीका लगाया जा सकता है। यदि टीका लगाने के बाद टीके की जगह दर्द हो या बुखार हो तो पैरासिटामॉल की दवा ले सकते हैं।

वह बताती हैं कि माहवारी स्वच्छता व प्रबंधन के बारे  में महिलाओं और किशोरियो को जानकारी देना बहुत जरूरी है ताकि वह माहवारी प्रबंधन के लिए उपलब्ध साधनों के बारे में और उपयोग के संबंध में निर्णय ले सकें। माहवारी के दौरान स्वच्छता के अभाव में प्रजनन प्रणाली के संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व कार्यस्थलों में स्वच्छता से जुड़ी बातें जैसे शौचालय को साफ रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना और माहवारी में इस्तेमाल पैड के सही तरीके से निस्तारण की सुविधाएं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि माहवारी के पांच दिनों में यदि हम सुरक्षित प्रबंधन नहीं करते हैं तो पेशाब की थैली, नली व बच्चेदानी में संक्रमण हो सकता है और आगे चलकर बच्चेदानी के मुंह में सिस्ट व घाव हो सकता है। लंबे समय तक संक्रमण मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

उन खास दिनों में क्या करें 
डॉ ईशानी वर्धन का कहना है कि उन खास दिनों में संक्रमण से बचने के लिए जननांगों को पानी से अच्छे से साफ करना चाहिए। माहवारी के दौरान सूती कपड़े के पैड का उपयोग सबसे अच्छा रहता है। हर 24 घंटे में कम से कम दो बार पैड बदलना चाहिए। पैड बदलने के समय जननांग को पानी से धोकर सुखाना चाहिए। यदि अत्यधिक रक्तस्राव हो या पेट में अत्यधिक दर्द हो तो विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाना चाहिए। माहवारी में उपयोग किये गए पैड या कपड़े को खुले में नहीं फेंकना चाहिये, क्योंकि ऐसा करने से उठाने वाले व्यक्ति में संक्रमण का खतरा हो सकता है। पैड को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा देना चाहिए या मटका विधि से पैड का निस्तारण करना चाहिए।

Post navigation

Previous: 15 हजार का ईनामिया गिरफ्तार
Next: उ०प्र० बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा रद्द, बिना परीक्षा के ही छात्र अगली कक्षा में होगे प्रमोट

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.