Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

2 फरवरी को लटिया महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।

ब्यूरो 13-02-2024
khabarimg

 गाजीपुर के जमानियां में भारत लेनिल अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के लटिया गांव में शुक्रवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से 28 वीं संगिती लटिया महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें आस पास के क्षेत्रों के अलावा तथा दूर दराज के इलाकों से हजारों सम्राट अशोक के चाहने वाले शामिल रहे। मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य काठमांडू नेपाल रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि अनिता शाक्य के अलावा अति विशिष्ट अतिथि मधु सिंह, और संजय प्रसाद के अलावा सम्राट अशोक महान की पुत्री चारु मति के वंशज भी उपस्थित रही। जिसके बाद लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पंचशील तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही तिरंगा फहराया गया। अतिथियों ने मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू एवं भगवान बुद्ध आदि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पंचशील दीप जलाकर सम्राट अशोक क्लब के संस्थापक स्व. सुभाष सिंह मौर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समारोह में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य ने कहा कि भारतीय संविधान ही भारत की राष्ट्रीय पुस्तक है। भारतीयों को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक अधिकार भारतीय संविधान ही प्रदान करता है। संगोष्ठी में धनंजय मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान का अभी तक पूर्ण रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इसी वजह से देश में तमाम सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विषमताएं हैं। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। बताया जाता है। की सम्राट अशोक क्लब के द्वारा मनाया 28 वां लटिया महोत्सव। इस दौरान मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य बोले- भगवान बुद्ध के संदेशों ने किया दुनिया का कल्याण। क्षेत्र के लटिया गांव में आज सम्राट अशोक क्लब की ओर से धूमधाम से 28 वां लटिया महोत्सव मनाया गया। काठमांडू नेपाल आए मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पंचशील तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी द्वारा तिरंगा फहराया गया। साथ में तहसीलदार देवेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह आदि सहित कई थानों के पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, मनोज मौर्य, क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने आभार व्यक्त किया। 

Post navigation

Previous: कंप्यूटर विभाग, स्वामी सहजानन्द को मिला गूगल प्रमाणपत्र
Next: आवासीय पट्टा के लिए रामलीला मैदान मेवधर्ना प्रदर्शन के बाद एस डीएम को पत्रक सौंपा गया।

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.