Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पूर्व उपमहानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के दिशा निर्देश पर बंटा लंच पैकेट

ब्यूरो 13-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20

जमानियां। हेतिमपुर गांव स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुक्रवार को पूर्व उपमहानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ओपी सिंह यादव के दिशा निर्देशन में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए टीम रवाना हुई। टीम ने क्षेत्र के दर्जनों गांव में दौरा कर लंच पैकेट बांटा।

पार्टी कार्यालय पर श्री सिंह ने बाढ़ की भयानक आपदा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के दावे हवा हवाई है और तटवर्ती इलाकों में लोग बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे है। कहा कि मीठी बोली और भावुक भाषणों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत नहीं लेगी। इसके लिए जमीन पर उतर कर कार्य करना पड़ेगा और समाजवादी लोग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने तबाही मचा रखी है और क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई। पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है लेकिन अब तक कोई वितरण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कहा कि प्रशासन अपने दायित्वों को भुल गया है लेकिन हम नहीं भूल सकते। जिसके बाद जय समाजवादी के नारों के साथ सुबह से निकलगी टीम देर शाम तक देवरिया, चित्तावन पट्टी, राघोपुर, मतसा, जीवपुर, ताजपुर मांझा, रघुनाथपुर‚ कालनपुर आदि गांव के बाढ़ प्रभावित लोग के करीब 2000 लोगों को लंच पैकेट वितरित किया। वितरण करने वाली टीम में मिथिलेश सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, धनंजय सिंह, अरुण यादव, मृत्युंजय यादव, सुदामा यादव, प्यारेलाल, सुरेंद्र पासवान, विवेक श्रीवास्तव, अनीश यादव, विकास यादव, उदय राजभर, लल्लन, उदय नारायण राजभर, जयप्रकाश पहलवान, कन्हैया, अमन, राज किशोर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

 

Post navigation

Previous: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई 61 नाव
Next: तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.