Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

जल्द उपलब्ध करावें प्रतियां

ब्यूरो 30-11-2021
khabarimg

गाजीपुर। जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त (प्रिन्ट मिडिया) के प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि उनसे सम्बद्ध समाचार पत्र जिला सूचना कार्यालय को प्राप्त नही कराये जा रहे है।

इस सम्बन्ध मे कई बार मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों से इस सम्बन्ध मे वार्ता की गयी कुछ समाचार पत्र के प्रतिनिधियों द्वारा सशुल्क समाचार पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस सम्बध मे जिला सूचना कार्यालय, गाजीपुर द्वारा सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों से सशुल्क समाचार पत्र उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार किया गया। इसके बावजूद भी कतिपय समाचार पत्र के प्रतिनिधियो द्वारा पत्र उपलब्ध नही कराया जा रहा है। एवं कुछ समाचार पत्र सप्ताह मे अथवा माह मे एक बार अंक इस कार्यालय को प्राप्त कराये जाते है। जिसका कोई औचित्य नही है। इससे प्रतीत होता है कि इस जनपद मे उनके समाचार पत्र की प्रसार संख्या शून्य है अथवा सम्बन्धित समाचार पत्र इस जनपद मे आता ही नही है। इस सम्बन्ध मे मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले समाचार पत्रों को अनियमित मानते हुए उनके मान्यता नवीनीकरण पर विचार करना सम्भव नही होगा। मासिक/साप्ताहिक समाचार पत्र/पत्रिका का नियुक्ति पत्र इस कार्यालय को प्राप्त कराया गया है, परन्तु उनके द्वारा सम्बन्धित समाचार पत्र/पत्रिका नियमित रूप से इस कार्यालय को उपलब्ध नही कराये जा रहे है एवं उन प्रतिनिधियो द्वारा पोर्टल के माध्यम से खबरें चलायी जा रही है यह कृत्य सर्वथा अनुचित है।

Post navigation

Previous: मोबाइल ऐप का शुभारंभ
Next: गांव का ही निकला युवक का हत्यारोपी

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.