Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गांव का ही निकला युवक का हत्यारोपी

ब्यूरो 30-11-2021
DCM254245

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस ने बीते 21 जुलाई को हुए युवक की हत्या के मामले में एक हत्यारोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया।

कोतवाल संपूर्णानन्द राय ने बताया कि बीते 21 जुलाई की शाम पटखौलिया मोहल्ले के पास अर्ध अचेत अवस्था में अजीत यादव निवासी हरबल्लमपुर नाली के पास मिला था। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया था और गाजीपुर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी लखनऊ के रजनी खंड शारदा नगर में रह रहे परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि इस घटना के तीन माह बाद मृतक के भाई प्रदीप ने बीते 28 नवंबर को गांव के ही पट्टीदार आकाश सिंह यादव उर्फ छोटू सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तफ्तीश के दौरान मामला प्रकाश में आया कि मृतक अजीत यादव का जिस लडकी का जिससे प्रेम संबंध था उसी लड़की से अभियुक्त आकाश सिंह यादव उर्फ छोटू भी प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। इसी कारण से हत्या हुई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई लोहे कि पाइप भी झाड़ी से बरामद कर ली गई है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आकाश सिंह यादव‚ हत्यारोपी

Post navigation

Previous: जल्द उपलब्ध करावें प्रतियां
Next: महिला के साथ हुई वारदात‚ सीसीटीवी में कैद

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.