Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

माले कार्यकर्ताओं राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

विशेष संवाददाता 13-03-2024
IMG-20240312-WA0089.jpg

गाजीपुर । देश व्यापी आह्वान के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मूर्मू के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष कामरेड सरजू पाण्डेय पार्क में एक दिवसीय धरना एवं सभा के माध्यम से नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने का काम किया।

वही सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव कामरेड शशीकांत कुशवाहा ने कहा कि  दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित मस्जिद में 8 मार्च को जुमे की नमाज के लिए कुछ नमाजियों को जब मस्जिद के अंदर जगह नहीं मिली, तो वे बाहर सड़क पर दरी बिछाकर नमाज पढ़ने लगे। इसपर दिल्ली पुलिस ने नमाज पढ़ते नमाजियों को किक किया, उन्हें लात मारी और भगाने की कार्रवाई की। पुलिस का यह कार्य अपमानजनक, शर्मनाक, नफरती व हिंसक कृत्य है, जिससे देश का सिर नीचे झुक गया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मजदूर परिवार की दो बहनों के साथ पहले गैंगरेप हुआ, दोनों ने गत 28 फरवरी 2024 को फांसी लगा कर जान दे दी या उन्हें मार कर पेंड़ पर टांग दिया गया, फिर पिता ने भी आत्महत्या कर ली। हमीरपुर जिले का यह परिवार आजीविका की तलाश में कानपुर के घाटमपुर में आकर ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था। परिवार की दो फुफेरी बहनों (16 व 14 वर्ष) के साथ भट्ठा संचालक के परिवार के दो व्यक्तियों ने गैंगरेप कर फिल्म बनाई और ब्लैकमेल करने लगे। दोनों बहनों की मौत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। भट्ठा ठेकेदार ने लड़की के पिता पर समझौते के लिए दबाव बनाना, धमकाना शुरू किया। अन्ततः लड़की के पिता ने भी हमीरपुर में 6 मार्च 2024 को आत्महत्या कर ली।

इस तरह एक मजदूर परिवार तबाह हो गया। यह उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी विफलता है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्टेट बैंक ने दी हुई तारीख तक इलेक्टोरल बांड का विवरण चुनाव आयोग को नहीं दिया। इससे इस अंदेशे को बल मिलता है कि भाजपा के फायदे के लिए सरकार के इशारे पर स्टेट बैंक चुनावी चंदा देने वालों की जानकारी लोकसभा चुनाव से पहले देशवासियों को नहीं देना चाहता है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश, पारदर्शिता व जनता के सूचना के अधिकार का उल्लंघन है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत विशाल किसान महापंचायत में जिले से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। सभा को प्रमुख रूप से योगेन्द्र भारती, मोती प्रधान, राजेश बनवासी, सतेन्द्र प्रजापति, शकून्तला देवी, आदि लोगों ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता व संचालन योगेन्द्र भारती ने किया।

Post navigation

Previous: खाकी वर्दी एक बार फिर हुई शर्मसार,सिपाही दस हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next: जल निगम की बेपरवाही से बाधित हो रहा लोगो का आवागमन बन जारही दुर्घटना की स्थित

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.