Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

खाकी वर्दी एक बार फिर हुई शर्मसार,सिपाही दस हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 13-03-2024
IMG-20240312-WA0126.jpg

गाजीपुर। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सैदपुर कोतवाली अंतर्गत भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को दस हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे सैदपुर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी को एंटी करप्शन की टीम द्वारा नंदगंज थाने ले जाकर मुकदमा पंजीकृत करने की कारवाई कर रही है।
बता दे की एंटी करप्शन वाराणसी से कुछ दिनों पूर्व सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर ने शिकायत की थी। उनका कहना था कि सैदपुर के भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी विवेक यादव उससे उसके निर्माणाधीन मकान का बारजा निकालने के लिए पैसों की मांग कर रहा था।  उसके निर्माण को उसके पड़ोसी मालती देवी के शिकायत पर सिपाही विवेक यादव ने रोक रखा था।
वही एंटी करप्शन टीम में शामिल दरोगा राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर की शिकायत पर सिपाही विवेक को दस हजार घूस लेते, धुवार्जुन यूनियन बैंक के पास से रंगेहाथ पकड़ा गया। नंदगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
कल आरोपी सिपाही को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
एंटी करप्शन टीम में ट्रैप प्रभारी दरोगा योगेंद्र कुमार, नीरज कुमार सिंह, शैलेंद्र, विशाल, विनोद, आशीष, अजय,चंदन समेत अन्य शामिल रहे।

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Next: माले कार्यकर्ताओं राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.