Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

मंडी शुल्क चोरी का प्रयास विफल, एसडीएम की त्वरित कार्रवाई से खुलासा

ब्यूरो 01-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250501-WA0002.jpg


जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की तत्परता से बुधवार शाम मंडी शुल्क चोरी का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया। एसडीएम ने लगभग 7 बजे बरुईन मोड़ पर बिहार की ओर जा रहे गेहूं से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की, जिसमें मंडी शुल्क जमा न करने की बात सामने आई।

एसडीएम चौरसिया ने तत्काल बरुईन चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को उनके सुपुर्द कर दिया। साथ ही, मंडी सचिव को भी सूचित कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गेहूं बिना मंडी शुल्क चुकाए बिहार ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध गेहूं कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, यह गेहूं सरकारी खरीद प्रक्रिया से बाहर खरीदा गया था और गैरकानूनी रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस संबंध में एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी किसानों से उनके घर-घर जाकर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ बिचौलिए किसानों से अवैध रूप से गेहूं खरीदकर निजी लाभ के लिए बाहर भेज रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और निंदनीय है। विपणन निरीक्षक आशुतोष चौरसिया ने किसानों से अपील की है कि वे अपना गेहूं सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राजकीय गेहूं क्रय केंद्रों या मोबाइल क्रय वाहनों के माध्यम से ही बेचें। उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने, साफ-सफाई और पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई किसान केंद्र पर नहीं आ सकता है, तो विभागीय टीम उसके घर पर पहुंचकर गेहूं खरीदेगी।

Post navigation

Previous: जमानियां में अज्ञात आग से तीन परिवारों की झोपड़ियां राख, दो लाख का नुकसान, तहसील प्रशासन देगा सहायता
Next: शिकायत और ऑडियो रिकॉर्डिंग पर त्वरित कार्रवाई, लेखपाल निलंबित

संबंधित खबरें

Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.